Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमंडी समिति में शौचालय बना शोपीस

मंडी समिति में शौचालय बना शोपीस

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थित मण्डी समिति परिसर में शौच के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण परिसर में नया शौचालय बनवाया गया है। लेकिन वह अब तक सिर्फ शोपीस बनकर मंडी समिति की शोभा बढ़ा रहा है। बनकर तैयार हुए उसमें हमेशा ताला ही लगा है। किसानों, व्यापारियों व मंडी परिसर में आने वाले लोगों के लिए शौच क्रिया के लिए बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है, खास तौर से महिलाओं को इसके अभाव में खुले आसमान में शौच के लिए जाना पड़ता है। जो जिम्मेदारों को शर्मसार कर दिया है। एक तरफ सरकार हर घर में शौचालय देने की बात कह रही है, तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन में बना नया शौचालय संबंधित अधिकारियों की शिथिलता के कारण आज तक भी महज धूल ही फांक रहा है। जबकि हजारों की संख्या में रोजाना लोग क्रय-विक्रय के लिए यहां पर आते जाते हैं। लेकिन शौच के लिए कोई पोख्ता इंतजाम नहीं है। अपना दल एस नेता डॉ.केशव प्रसाद पटेल, सपा युवा नेता उमाशंकर चौरसिया, रामसूरत पटेल, बाबू राम, धर्मराज पटेल, मनीष केसरी, सीताराम, दयाराम सरोज, शिव कुमार लल्ला आदि ने बना शौचालय चालू करवाने की जिला प्रशासन से मांग की है। इस सम्बन्ध में मंडी समिति सचिव सुजीत कुमार उपाध्याय  ने बताया है कि शौचालय चालू करवाने के लिए सम्बन्धितों को पत्र लिखा है।