Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमंडी समिति में आरो मशीन न होने से किसान व व्यापारी परेशान

मंडी समिति में आरो मशीन न होने से किसान व व्यापारी परेशान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के जंघई रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में आरो मशीन न होने से किसानों, मजदूरों व व्यापारियों को घोर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है, फिर भी यहां पर शीतल पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, और तो और आधा दर्जन पानी की टंकी बनाया गया है। लेकिन उसमें अधिकांश टोटी टूट गया है, टंकी के अगर-बगल साफ सफाई नहीं है, झाड़-झंकार व गंदगी से पटा हुआ है। वहाँ से हमेशा दुर्गंध आता रहता है। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार इसकी शिकायत करने के बाद भी सुनी नही जा रही है। हजारों की संख्या में लोग रोजाना यहां पर क्रय विक्रय के लिए आते जाते हैं फिर भी शीतल पेयजल की यहां व्यवस्था नहीं है। मंडी सचिव सुजीत उपाध्याय ने बताया कि साफ-सफाई व आरो मशीन के लिए प्रयास किया जा रहा है।