― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति को डीएम ने लिया संज्ञान

बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति को डीएम ने लिया संज्ञान

  • जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से 24घण्टे में हुआ बदलाव

जौनपुर धारा, बदलापुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गांव मे बिजली विभाग की उदासीनता के चलते गांव में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही थी। जिससे कभी भी यह बांस के पोल किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकते थे। समय रहते गांव निवासी अंकित मौर्य ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। बताया कि लगभग दो साल से 11000 वोल्टेज के विद्युत तार बांस के पोल के सहारे विद्युत आपूर्ति दे रहे है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को शीघ्र विद्युत पोल लगाए जाने को निर्देशित किया। वहीं दो साल से इस बड़ी समस्या का समाधन जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से दूर किया गया, तथा 24 घंटे के भीतर विद्युत पोल लगाया गया।

Share Now...