Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभैंस चोर धराया, दो हजार नकदी बरामद

भैंस चोर धराया, दो हजार नकदी बरामद

जौनपुर धारा, खुटहन। त्रिकौलिया गांव के तिराहे पर सोमवार को वाहन/संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक भैंस चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो हजार रुपए भी बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।

खलसा गांव निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता की भैंस गत 11 अप्रैल की रात चोर खोल ले गए थे। उनका आरोप था कि सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के मगरसन गांव निवासी सुक्खू भैंस चोरी होने के पूर्व उसके घर आया था। उसी रात खूंटे से बंधी भैंस गायब हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान एक युवक पैदल आता दिखा। रुकने के इशारे पर वह बिपरीत दिशा में भागने लगा। हमराहियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुक्खू व पता उपरोक्त बताया। उसके पास से चोरी के माल की बिक्री के दो हजार रुपए भी बरामद किए गए।