जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर निकाय चुनाव को पारदर्शी व बिना किसी दबाव के सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने उड़नदस्ता टीम का गठन किया है। उक्त टीम ने सोमवार को स्थानीय कस्बे के कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में चार पहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी डिक्की को खोल कर देखा गया। निगरानी टीम के मजिस्ट्रेट, एक एसआई व दो कांस्टेबल शहर जाने वाली सड़क पर बाईपास तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। जहां आने-जाने वाले वाहनों को रोककर वाहन की तलाशी ली गयी। चेंकिन के दौरान खासकर पैसे तथा शराब आदि को देखा जा रहा है। चेकिंग के दौरान हड़कम्प मचा रहा।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
उड़नदस्ता टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Previous article

