Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअंतर्राष्ट्रीयभूकंप से कांपी इंडोनेशिया की धरती, पश्चिमी जावा में 6.1 तीव्रता के...

भूकंप से कांपी इंडोनेशिया की धरती, पश्चिमी जावा में 6.1 तीव्रता के महसूस किए गए झटके

 इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा क्षेत्र में शनिवार, 3 दिसम्बर 2022 को 6.1 की तीव्रता का भूंकप आया है, जिसमें एक शख्स घायल हो गया और 4 घर ध्वस्त हो गए. इस बात की जानकारी देश की जियोफिजिक्स एजेंसी बीएमकेजी ने दी है. एजेंसी ने बताया कि भूकंप आने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग इमारतों से बाहर निकलने लगे.

भूकंप का केंद्र राजधानी जकार्ता में भूकंप के केंद्र से लगभग 200 किमी दूर महसूस किया गया. तो वहीं इंडोनेशिया की आपदा शमन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि गरुत शहर में एक व्यक्ति घायल हो गया और चार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पश्चिम जावा के अन्य कस्बों और शहरों के कुछ निवासियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने भूकंप को जोरदार महसूस किया. पश्चिम जावा प्रांत की राजधानी बांडुंग में एक शख्स ने बाताया कि एक होटल में गेस्ट बिल्डिंग से बाहर भागे लेकिन थोड़ी देर बाद अंदर लौट आए.

पिछले महीने भूकंप ने मचाई थी तबाही

इससे पहले पिछले महीने पश्चिमी जावा के सियानजुर में 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए थे. इस भूकंप में लगभग 700 लोग घायल भी हुए थे. इनमें से अधिकरत लोगों के इमारत के मलबे में दबने के कारण हड्डियां टूट गई थीं. बीएनपीबी के प्रमुख सुहरयांतो ने स्थानीय समाचार चैनल मेट्रो टीवी को बताया कि अधिकारी शनिवार को भी भूकंप के केंद्र के पास अन्य स्थानों पर जांच कर रहे थे.

भूकंप का केंद्र काफी गहरा

उन्होंने मेट्रो टीवी को बताया कि उम्मीद है कि इस बार के भूकंप से उतना नुकसान नहीं होगा जितना पिछली बार सियानजुर में हुआ था क्योंकि इस बार भूकंप का केंद्र काफी गहरा है. शुरुआत में इसे 6.4 की तीव्रता पर 118 किमी की गहराई के साथ दर्ज किया था और बात में इसे 109 किमी की गहराई में दर्ज किया गया. भूकंप आने के एक घंटे बाद बीएमकेजी ने 107 किमी की गहराई पर 2.9 तीव्रता के छोटे भूकंप की सूचना दी थी.