Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरभू-जल सप्ताह के सन्दर्भ में बैठक सम्पन्न

भू-जल सप्ताह के सन्दर्भ में बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में भू-जल सप्ताह के सन्दर्भ में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि भू-गर्भ जल के गिरते जलस्तर को देखते हुए भूजल संरक्षण हेतु भूजल सप्ताह 16 से 22जुलाई तक मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत स्कूलों, सरकारी भवनों आदि में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग हेतु लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपस में समन्वय कर सभी विभाग भूजल संरक्षण हेतु काम करें और लोगो को जागरूक करने के साथ ही इस दिशा में नवीन तकनीक का भी इस्तेमाल करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।