Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरभारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने बेटे जोरावर के साथ शेयर किया इंस्टाग्राम...

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने बेटे जोरावर के साथ शेयर किया इंस्टाग्राम रील

भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इस दौरे पर टीम इंडिया 3 टी20 मैचों की सीरीज के बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. दरअसल, न्यूजीलैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. इस वजह से टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के कप्तान होंगे. जबकि वनडे सीरीज में शिखर धवन भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे. आज 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच धुल गया.

शिखर धवन ने जोरावर के साथ शेयर किया वीडियो

बहरहाल, सोशल मीडिया पर शिखर धवन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शिखर धवन अपने बेटे जोरावर के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, शिखर धवन का अपनी वाइफ आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है. वहीं, जोरावर अपनी मां के साथ रहता है. यह पहली बार नहीं है जब शिखर धवन ने जोरावर के साथ वीडियो शेयर किया है. शिखर धवन इससे पहले भी जोरावर के साथ कई वीडियो शेयर कर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शिखर धवन जोरावर को गोद में उठाने के बाद मस्ती के मूड में दिख रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस वीडियो पर तू जो मिला गाना चुना है. यह गाना सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का है. बहरहाल, सोशल मीडिया (Social Media) पर फैंस लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारतीय बल्लेबाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है.