Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर की महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरि ने कहाकि भारत विकास परिषद हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट करता है। 7 मई पूरी तरह से मांओं को समर्पित है। जिसे लोग अलग-अलग तरीके से अपनी खुशी और मां के प्रति शुक्रगुजार होने के लिए मनाते हैं। भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में महिलाओं के साथ गीत संगीत व उपहार देकर सम्मानित किया। मातृ दिवस पर पूर्व महिला संयोजिका ममता साहू ने कहाकि आज के बच्चों को संस्कारित होने की जरूरत है। महिला सदस्य रेखा गुप्ता ने बताया कि भगवान तो हर घर-घर में बस देखने और समझने की जरूरत है। मां को प्यार पाने के लिए भगवान को धरती पर आना पड़ा। प्राथमिक महिला सदस्य आराधना जायसवाल ने कहाकि आज के बच्चों को भी मां-बाप को समय देना चाहिए। पूनम श्रीवास्तव ने कहाकि आजकल बच्चे दूसरे की मां की इज्जत करते है लेकिन अपनी मां को अनदेखा करते है। प्रीति गुप्ता ने कहा मैं पहली बार वृद्धाश्रम में आयी हूं महिलाओं को देखकर काफी भावुक हो गई। इस मौके पर शाखाध्यक्ष शिव कुमार, प्रांतीय नशा मुक्ति के प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद साहू, अतुल जायसवाल, अजयनाथ, राजीव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन सतेंद्र अग्रहरि और आभार डा. सुनील जायसवाल ने ज्ञापित किया।