Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजनता से किए वादों पर खरा उतरूंगा : कपिल मुनि

जनता से किए वादों पर खरा उतरूंगा : कपिल मुनि

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय निकाय चुनाव में लंबे फासले से विजय दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि आम जनता से मिलने के लिए अपने कटरा स्थित पैलेस पर बैठे जहां पर उनके शुभचिंतकों का बधाइ देने के लिए एक लंबी फेहरिस्त देखी गई। इस दौरान श्री गुप्त ने कहा कि नगर के लोग मेरे परिवार की तरह हैं। मैं अपने इस जनता रूपी परिवार को सदैव संजोकर चलने की पूरी ईमानदारी से कोशिश करूंगा। अपने इस नगर में चतुर्दिक विकास की कोई कोर कसर शेष नहीं रखूंगा। चाहे वह नाली हो अथवा सड़क, पानी की सप्लाई हो या खड़ंजा अथवा बिजली सभी क्षेत्र में विकास का कार्य बगैर भेदभाव के तेजी से होगा। चुनाव के समय में लोगों से किए गए वादे पर मैं खरा उतरने की पूरी ईमानदारी से कोशिश करूंगा। लोगों के लिए सदैव हमारे दरवाजे खुले रहेंगे और उनका सदैव मेरे यहां सम्मान होगा।