Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमेनभारत के हार के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ट्वीट पर आया इरफान का...

भारत के हार के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ट्वीट पर आया इरफान का जवाब

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकटों से हार का सामना किया. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड को 169 रनों का टारगेट दिया. रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 16 ओवरों में 170 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में भारतीय टीम की हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने भारतीय टीम का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया.

भारतीय टीम की हार के बाद शाहबाज़ शरीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “रविवार को 152/0 बनाम 170/0  का मुकाबला होगा.” इस ट्वीट के बाद शाहबाज़ शरीफ सुर्खियों में आ गए थे. उन्होंने भारतीय टीम को याद दिलाया कि वो दो बार 10 विकटों से हार चुके हैं. इसमें इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान भी शामिल है.

इरफान पठान ने दिया करारा जवाब

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शाहबाज़ शरीफ के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “आप में और हम में यही फर्क है. हम अपनी खुशी के खुश और आप दूसरों की तकलीफ से. इसलिए खुद के मुल्क को बेहतर करने पर ध्यान दीजिए.” इरफान पठान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लोगों को इरफान का ये जबाब खूब पसंद आया. भारतीय प्रशंसक इरफान के इस ट्वीट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बारे में बाबार आज़म से भी सवाल किया गया. बाबर ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता क्योंकि मैंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं देखा है. बाबार फिलहाल फाइनल पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं. बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नंवबर रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला जाएगा. इस फाइनल मैच के लिए पहले पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को सेमीफाइनल में हराया, फिर इंग्लैंड ने भारतीय टीम को शिकस्त दी थी.