Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनशादी के प्रोग्राम में डांस करते-करते आया Heart Attack, देखते ही देखते...

शादी के प्रोग्राम में डांस करते-करते आया Heart Attack, देखते ही देखते गम में बदल गईं खुशियां

नाचते-नाचते हार्ट अटैक आने से 40 साल के शख्स ने दम तोड़ दिया. घटना का वीडियो सामने भी सामने आया है. यह चौंका देने वाला मामला राजस्थान के पाली जिले का है. यहां शादी के एक कार्यक्रम में डांस कर रहे व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. घटना के बाद से ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि जो व्यक्ति दो पल पहले उनके साथ नाच रहा था, उसकी इस तरह से मौत हो जाएगी.

डांस कर रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत की होने की यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. दरअसल, पाली जिले के राणावास में परिवार के यहां शादी का जश्न चल रहा था. स्टेज सजी हुई थी और डांस किया जा रहा है. गुड़ा रामसिंह के रहने वाले पेशे से फिजिकल टीचर सलीम भाई राणावास भी परिवार के लोगों के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे.  घटना का जो वीडियो सामने आया है उसे सलीम तीन लोगों के साथ स्टेज पर पर डांस करते नजर आ रहे हैं. फिर सभी डांस करके रुक जाते हैं और नाचना बंद करते हैं और स्टेज पर कुछ कदम चलते हैं. स्टेज पर ही सलीम अचानक से गिर जाते हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन सलीम बेहोश ही रहते हैं. इसके बाद उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल लेकर जाया जाता है. वहां पहुंचने पर डॉक्टर सलीम की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर देते हैं. सलीम के मौत के बाद अब सलीम के परिवार में गम का माहौल है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि सलीम की मौत हो गई है. शादी की खुशियां अब गम में बदल गई हैं.