Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशभरोसे का कत्ल: प्रेमी से मिलवाने के बहाने होटल में ले जाकर...

भरोसे का कत्ल: प्रेमी से मिलवाने के बहाने होटल में ले जाकर किया गैंगरेप

फिरोजाबाद के टूंडला में प्रेमी के जान देने की धमकी पर उससे मिलवाने के बहाने युवती को आगरा ले जाकर प्रेमी के तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए। प्रेमी ने भी 20 हजार रुपये ठगते हुए उससे दुष्कर्म किया। युवती ने प्रेमी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टूंडला थाने की पुलिस चौकी राजा का ताल क्षेत्र निवासी एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित सरस्वती नगर निवासी एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सात नवंबर की शाम पांच बजे के करीब प्रेमी का उसके पास फोन आया था।

जिसमें उसने टूंडला स्टेशन पर जाकर मरने की बात कही थी। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। तब घबराकर उसने अपने प्रेमी के दोस्त को कॉल करके घटना से अवगत कराया तो उसने उसे गांव के बाहर मिलने को कहा।

कुछ समय बाद ही वह कार लेकर गांव के बाहर आ गया। उसे बैठाकर टूंडला के लिए चल दिया। रास्ते में उसे उसके दो अन्य दोस्त और मिल गए। टोल प्लाजा पहुंचने पर उन्होंने उसे पानी पिलाया, जिसे पीकर वह बेहोशी में आ गई। इस बीच वे आगरा के बसई चौकी स्थित एक होटल में ले गए।
जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्होंने उसकी अश्लील फोटो खींचे तथा वीडियो बनाई। इसकी जानकारी उसे होश में आने पर हुई तो उसने विरोध जताया। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली तथा उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।

नौ नवंबर को प्रेमी ने दोस्तों के बचाव में शादी करने का उसे भरोसा दिलाया। जब पीड़िता ने वीडियो फोटो डिलीट करने की बात कही तो प्रेमी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। अगले दिन वह फोटो और वीडियो के संबंध में मिलने गई तो उन्होंने उसे गाली-गलौज करते हुए पीटा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमी अभय पंडित और उसके दोस्त सागर लवानिया, दीपक यादव, सौरभ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फिरोजाबाद के टूंडला में प्रेमी के जान देने की धमकी पर उससे मिलवाने के बहाने युवती को आगरा ले जाकर प्रेमी के तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर भाग गए। प्रेमी ने भी 20 हजार रुपये ठगते हुए उससे दुष्कर्म किया। युवती ने प्रेमी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टूंडला थाने की पुलिस चौकी राजा का ताल क्षेत्र निवासी एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित सरस्वती नगर निवासी एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सात नवंबर की शाम पांच बजे के करीब प्रेमी का उसके पास फोन आया था। जिसमें उसने टूंडला स्टेशन पर जाकर मरने की बात कही थी। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। तब घबराकर उसने अपने प्रेमी के दोस्त को कॉल करके घटना से अवगत कराया तो उसने उसे गांव के बाहर मिलने को कहा। कुछ समय बाद ही वह कार लेकर गांव के बाहर आ गया। उसे बैठाकर टूंडला के लिए चल दिया। रास्ते में उसे उसके दो अन्य दोस्त और मिल गए। टोल प्लाजा पहुंचने पर उन्होंने उसे पानी पिलाया, जिसे पीकर वह बेहोशी में आ गई। इस बीच वे आगरा के बसई चौकी स्थित एक होटल में ले गए।