जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलाव निवासी महेन्द्र पुत्र स्व.बाकेलाल ने अपने भतीजे को बारात मे पंखा घुमाने की मामूली बात को लेकर बुरी तरह पीटने वाले चार दबंगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। गौरतलब है कि अश्विनी कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी बेलाव बारात मे शामिल होकर परमानंदपुर गया था। जहाँ गर्मी से बचने के लिए उसने शामियाने मे लगे पंखे को अपनी तरफ घुमा दिया। जिसने नाराज होकर शिवम उर्फ़ भल्लू यादव पुत्र स्व अनिल यादव निवासी परमानंद यादव, सिद्धार्थ पांडेय उर्फ़ खाट्टू पुत्र पुत्र गुलाब चंद्र पांडेय निवासी सुरुहूरपुर, सौरभ उर्फ़ बॉबी पुत्र विनोद राम निवासी बेलाव, दीपक पुत्र रामदुलार यादव निवासी अतरौरा ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मामले कि जानकारी होने पर पीड़ित अश्विनी के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। जांच मे मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने गाली गलौज, मारपीट और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दिया है। वहीं आरोपी फरार बताये जा रहे है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भतीजे को पीटने पर चाचा ने दर्ज कराया दलित उत्पीड़न का मुकदमा


