― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

रास्ते के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के साकीजहां पीरपट्टी में रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रमोद पुत्र सुभाष 25वर्ष शनिवार की सुबह अपने ही घर के बगल में और अपनी ही जमीन पर एक छोटा सा पोल गाड़ रहा था कि उसी दौरान तीन से चार की संख्या में लोगों से कहासुनी होने लगी जिससे विवाद बढ़ गया। बगल के पट्टीदार ने सुभाष पर टैगारी से हमला कर दिया। जिसे सीएससी लेजाया गया जहां हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।

6 वर्षीय मासूम दलीत बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में 6वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।

उक्त गांव निवासी एक दलित जिसका 6वर्षीय पुत्र राजवीर शुक्रवार की शाम गांव में खेल रहा था।उसी समय गांव के एक युवक द्वारा उसे बहका फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इतने में मासूम ने शोर मचा दिया। उसके शोर करते ही दुष्कर्म का प्रयास करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। परिजन मासूम को लेकर थाने पर गए जहां पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्चों का चिकित्साकिय परीक्षण जिला अस्पताल भेज कर कराया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

भांजी को भगाने का लगाया आरोप : मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मु़फ्तीगंज बाजार से सटे एक गांव की नाबालिग़ किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए उसके मामा ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। गौरतलब है कि किशोरी दसवीं की छात्रा है और अपने ननिहाल आयी थी। आरोप है कि उसके पैतृक गांव का एक बालिग़ लड़का मंगलवार को दोपहर मे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 363,366का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

Share Now...