जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को जगन्नाथ रथयात्रा समिति व जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रथ यात्रा महोत्सव का आरंभ नगर के श्री हनुमान घाट से स्नान जल कलश के 108जल कलश यात्रा आचार्य डॉ.रजनीकांत द्विवेदी द्वारा मंत्रोच्चारण से आरंभ किया गया। संयोजक नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जल कलश यात्रा हनुमान घाट, शाही क़िला, मानिक चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर रासमण्डल पहुँचकर प्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र को 108 कलश से विधिवत स्नान कराया गया । पौराणिक मान्यता है कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को अधिक गर्मी से पीड़ित होकर प्रभु जगन्नाथ 38, सुभद्रा 33 एवं बलभद्र 37 जल कलश से स्नान करते हैं। इस पौराणिक मान्यता के अनुसार जगन्नाथ मंदिर रासमण्डल में रथ यात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’ महामंत्री शिव शंकर साहू, सह संयोजक राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्र, राजेश गुप्ता, आशीष यादव, संतोष गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, संजय गुप्ता, भरत कपूर, संजय पाठक, मनीष गुप्ता, मनोज मिश्रा, आलोक वर्मा, सौरभ रस्तोगी, राजेश तिवारी, केतन अस्थाना समेत अनेकों नर नारियों सहित भक्त उपस्थित होकर भगवान के विग्रह को विधिवत स्नान कराया। भगवान का विधिवत पूजन हुआ तथा हलवा चना का भोग लगाकर सभी भक्तों में वितरित किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को कराया 108 कलश से स्नान


