― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरबदलापुर विधायक का थानेदार के भ्रष्टाचार वाला पत्र वायरल

बदलापुर विधायक का थानेदार के भ्रष्टाचार वाला पत्र वायरल

जौनपुर धारा, बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का एक शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तत्कालीन सरपतहा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह पर भ्रष्टाचार, जनता और जनप्रतिनिधियों से आए दिन गाली-गलौज करने, अवैध शराब व गाँजा बिक्री करवाने एवं सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग एसपी से किया है।

ज्ञातव्य हो कि सरपतहा थाना क्षेत्र में खुलेआम हो रही गांजा तस्करी का एक युवक ने लगभग दो सप्ताह पूर्व वीडिया बनाकर पुलिस अधिकारियों को भेजने बाद सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। जिससे गुस्साएं तत्कालीन थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने पहले युवक के घर पहुंचकर ताण्डव किया, उसके बाद फोन पर युवक को भद्दी-भद्दी गालियां दिया तथा उसके हत्या की धमकी दे डाली थी। यह ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो अखबारों की सुर्खियां बन गयी थी। इसके बाद भी थानेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। बुधवार की देर रात कप्तान ने कई थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया तथा कईयों का थाना बदला। इस लिस्ट में त्रिवेणी सिंह को सरपतहां थाने से हटाकर चंदवक की बागडोर थमा दिया था।

  • चंदवक फ्री बागडोर सम्भालते ही लाइन हाजिर हुए त्रिवेणी सिंह

बुधवार की देर रात सरपतहा से चंदवक का थानेदार बनाये गये त्रिवेणी सिंह को शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा ने लाइन हाजिर कर दिया। यह खबर मिलते ही पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष के लाइन हाजिर होने के बाद बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगा। जिसमें विधायक ने तत्कालीन सरपतहा थानाध्यक्ष पर विभिन्न आरोप लगाते हुए एसपी से निलंबित करने का मांग किया था।

Share Now...