जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवकों ने एडीओ आईएसबी कृष्ण पाल सिंह को ज्ञापन दिया। एकता संघर्ष समिति के अंतर्गत क्रांति आवाहन पर दिनांक 27दिसंबर दिन बुधवार को विकासखंड के समस्त ग्राम रोजगार सेवक दारुल सफा लखनऊ में सुबह 10:00बजे एकत्र होंगे तथा मानव श्रृंखला बनाकर विधानसभा होते हुए मुख्यमंत्री को उनकी घोषणाओं का याद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात हेतु मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। मौके पर ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार राज, रीना गौड़, अनीता यादव, रविन्द्र यादव, योगेश चंद्र, यादव, संगीता देवी, नसरीन बानो, सुदीप कुमार यादव, दीक्षा सिंह, अजय कुमार आनन्द, बसंत मौर्य, आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवकों ने वीडियो को दिया ज्ञापन


