जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय विकास खण्ड के बघनरी गांव में स्थित बसुही नदी के तट पर मंगलवार को विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पचासो की संख्या में महिला व पुरुष पहलवान ने बारी-बारी से अपना भाग्य आजमाया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित रहे। बता दें कि यह कुश्ती का आयोजन बघनरी गांव के पूर्व प्रधान स्व.पारस सिंह के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। क्षेत्र के आये हुए सम्मानित लोगों ने बारी-बारी से पहलवानो का हाथ मिलाया। जिसमें प्रमुख रूप से महिला व पुरुष पहलवानो ने हिस्सा लिया। सबसे अहम कुश्ती कानपुर के पहलवान अभिनायक व झाँसी के पहलवान जीतू के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अभिनायक ने जीतू को पटखनी देते हुए रखा इनाम राशि 500000 रुपये जीता। दोनों पहलवानो को मुख्य अतिथि ने हाथ मिलवाया। इस अवसर पर आयोजन कर्ता राणा सिंह, सीमांत सिंह(शानू), दीपेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, हिमांशु आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पूर्व प्रधान के तृतीय पुण्यतिथि पर हुआ विराट दंगल का आयोजन

Previous article
Next article

