Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर चली 'दृश्यम 2' की सुनामी

बॉक्स ऑफिस पर चली ‘दृश्यम 2’ की सुनामी

दृश्यम 2 की रिलीज को 15 दिन पूरे हो चुके हैं और इतने दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने पहले हफ्ते में जहां 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। वहीं दूसरे हफ्ते में ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे बड़ी ग्रॉसर बन गई है। फिलहाल तो अजय देवगन की ‘दृश्यम-2’ बॉक्स ऑफिस पर चौके-छक्के लगा रही है। आलम ये है कि इसकी सेहत पर हालिया रिलीज फिल्मों से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

डायरेक्टर अभिषेक पाठक की ‘दृश्यम 2’ का जलवा रिलीज के 15 दिन बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने 15.38करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था तो ये रफ्तार अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रही है। ‘दृश्यम 2’ का पहले हफ्ते में कुल कलेक्शन 10 4.66 करोड़ रहा। तो दूसरे हफ्ते में फिल्म 58.82 करोड़ के साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के 15वें दिन वर्ल्ड वाइड 240 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तो वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 4.20करोड़ के करीब की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 167.68 करोड़ के लगभग पहुंच गया है। अगल ओवरसीज की बात करें तो फिल्म ने लगभग 42.15 करोड़ इस मार्केट से कमाए हैं। ‘दृश्यम 2’ अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और इसके लिए राहत की बात ये है कि 25 नवंबर को रिलीज हुई वरुण धवन की भेड़िया और इसी शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ दोनों मिलकर भी अजय देवगन की फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पा रहीं। ‘दृश्यम 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अजेय बनी हुई है। बता दें कि ‘दृश्यम 2’ अजय देवगन की 20 15 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल है जिसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन लीड रोल में हैं।