Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजन50 की उम्र में पिता बने अपूर्व अग्निहोत्री

50 की उम्र में पिता बने अपूर्व अग्निहोत्री

  • शादी के 18 साल बाद घर आई नन्ही परी

50 साल की उम्र में अपूर्व अग्निहोत्री एक बेटी के पिता बन गये हैं। अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी को शादी के 18 साल बाद पेरेंट्स बनने का मौका मिला है। सोशल मीडिया पर अपूर्व ने वाइफ शिल्पा संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी बेटी की झलक दिखाई है।

अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी को बहुत-बहुत बधाई हो। अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी के घर नन्ही परी आई है। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी की झलक दिखाकर फैंस से गुड न्यूज शेयर की है। कमाल की बात ये है कि एक्टर को ये बड़ा तोहफा उनके बर्थडे पर मिला है। उनके लिये शायद ही इससे बेहतर गिफ्ट कुछ हो सकता है। 50  साल की उम्र में अपूर्व अग्निहोत्री एक बेटी के पिता बन गये हैं। अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी को शादी के 18 साल बाद पेरेंट्स बनने का मौका मिला है। सोशल मीडिया पर अपूर्व ने वाइफ शिल्पा संग एक वीडियो शेयर किया है। बेटी के आने के बाद शिल्पा और अपूर्व की लाइफ की खुशियां दोगुनी हो चुकी हैं। उनके चेहरे पर ये खुशी साफ देखी जा सकती है। कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपूर्व लिखते हैं, इस तरह ये बर्थडे मेरी लाइफ का सबसे स्पेशल जन्मदिन बन गया। भगवान ने सबसे खास, अद्भुत, अकल्पनीय और मैजिकल गिफ्ट के साथ हमें आर्शीवाद दिया है। इसके बाद उन्होंने चाहने वालों से अपनी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री का परिचय कराया है। एक्टर ने सभी से बेटी को आर्शीवाद देने की विनती की है। अपूर्व और शिल्पा की इस खुशी में सभी शामिल होते दिख रहे हैं और उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शिल्पा सकलानी कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि परदेस फिल्म देखने के बाद अपूर्व उनका क्रश बन गए थे। ये शिल्पा की किस्मत थी कि दोनों को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में साथ काम करने का मौका मिला। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2004 में शादी कर ली थी। वहीं अब कपल को एक बेटी का पेरेंट बनने का सौभाग्य मिला है। वहीं अगर दोनों के वर्क प्रâंट की बात करें, तो ये लंबे समय से किसी शो में नजर नहीं आए हैं।