Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरबैडमिंटन खिलाड़ी रिचा यादव का यूपी पुलिस में चयन

बैडमिंटन खिलाड़ी रिचा यादव का यूपी पुलिस में चयन

  • स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद उप निरीक्षक पद पर होगी पदोन्नति

जौनपुर धारा, करंजाकला। पीयू से सम्बद्ध गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में पढ़ने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी रिचा यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन कर लिया गया है और सशर्त लिखित अश्वस्त किया गया है कि जैसे ही स्नातक फाइनल वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करेगी, उसी के आधार पर रिचा का उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हो जांएगी। रिचा यादव बैडमिंटन की खिलाड़ी है और यह कई मेडल अर्जित कर चुकी हैं। खेलकूद कोटे से इनका चयन यूपी पुलिस विभाग में हुआ है। रिचा यादव गुलाबी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामाशंकर यादव की भतीजी हैं और इस सफलता के लिए वह खेल विभाग के कोच व सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ परिजनों को श्रेय देती हैं। रिचा की इस सफलता पर क्लास की छात्र-छात्राएं सगे संबंधियों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि निश्चित ही और छात्राओं के लिए यह प्रेरणा स्रोत बनेंगी।