Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैठक में मूल्यांकन बहिष्कार व अन्य मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श

बैठक में मूल्यांकन बहिष्कार व अन्य मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका इंटर कॉलेज में संपन्न हुई जिसमें मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन तथा उसके बाद की परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन करते हुए जनपद मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने आंदोलन से जुड़े बिंदुओं, मुख्यमंत्री एवं शासन से वार्ता को शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवं प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह तथा संगठन से जुड़े शिक्षकों ने अपने विचार रखे। अन्त में प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने प्रेस कंफ्रेंस के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित प्रिंट तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियों के समक्ष मुख्यमंत्री से वार्ता तथा मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन के स्थगन के बाद प्रमुख सचिव से वार्ता के विभिन्न मुद्दों, उस पर आश्वासन तथा क्रियान्वयन को लेकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर संबोधित करने वालों में दिनेश चक्रवर्ती, राम प्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र कुमार, जियालाल बिंद, देवेंद्रनाथ, शैलेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, अखिलेश चंद्र, धनंजय सिंह घनश्याम यादव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।