जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीपीएड एवं एमएड पाठ्यक्रम में सत्र 2023-25 में प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इसके लिए सामान्य और पिछड़ी जाति का आवेदन शुल्क 1000 रूपये और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए रूपये 750 निर्धारित किए गए हैं जो अभ्यर्थी पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं वह भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग के समय उन्हें अपना अंकपत्र उत्तीर्ण होने का देना होगा। यह आदेश कुलसचिव कार्यालय के द्वारा जारी किया गया है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
बीपीएड, एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू


