― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिना ऑर्मर्ड केबल के लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर

बिना ऑर्मर्ड केबल के लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर

  • जिम्मेदार एसी युक्त ऑफिस में बैठकर कर रहे निगरानी

जौनपुर। इन दिनों विद्युत विभाग सोशल मीडिया एक्स पर रोज एक पोस्ट डालकर खुद की पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है। जबकि उनके द्वारा किये गये तमाम पोस्ट में उन नियमों का साफ उलंघन दिखाई दे रहा है। जो कि सरकारी तंत्र ने अनिवार्य माना है। इसका मतलब सीधा यह समझा जा सकता है कि सरकार के नियम अलग और जौनपुर विद्युत युनिट अलग दिशा में काम कर रहीं है। बिजली चोरी रोकने के साथ ही सही बिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं के परिसरों पर आर्मर्ड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि नगरीय क्षेत्र में एक तो स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है वहीं, दूसरी तरफ बिना आर्मर्ड केबल लगाए ही नियमों को ताक पर रखकर स्मार्ट मीटर लगा दिए जा रहे हैं। इससे बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाएगा। मीटर लगाने वाली कार्यदायी संस्था जीएमआर कंपनी घर-घर पहुंचकर पूराने की जगह पर स्मार्ट लगा रही है, लेकिन परिसर पर मीटर लगाने में घोर लापरवाही की जा रही है। मजे की बात तो यह है कि उक्त विषय की जानकारी जौनपुर के विद्युत विभाग के मीटर सेक्शन से लेकर विद्युत वितरण सेक्शन तक सभी को है, लेकिन इस ओर रुचि लेने को कोई भी जिम्मेदार अधिकारी तैयार नहीं है। अभी तक तो इस बात की शिकायत आम जनता के तपफ से आ रही थी कि स्मार्ट मीटर के साथ ऑर्मर्ड केबल नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन अब इस बात की पुष्टि खुद बिजली विभाग के एक्स हैंडल से हुआ है, जब बिजली विभाग की जौनपुर युनिट ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर करके स्मार्ट मीटर लगाने के लिये कार्यदायी संस्था की तारीफ कर रही है, लेकिन वही अधिकारी इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहें हैं कि मीटर की वायरल तस्वीर में ऑर्मर्ड केबल ही नहीं लगा है। बिते दिनों इसकी खबर समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद भी विभाग ने इस ओर हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं समझा।

जिम्मेदारों की लापरवाही से सरकार की मंशा फेल

इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर कैसे जौनपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यदायी संस्था जीएमआर कंपनी की तारीफ कर रही है। तारीफ के भावनाओं में बहे अधिकारियों को यह तक ध्यान नहीं रहा कि परिसर पर बिना आर्मर्ड केबल के ही मीटर चेप दिया गया है।

तस्वीरो से मैच नहीं करने विभाग के काम

एक्स पोस्ट किये गये इस पोस्ट में विभाग ने यह दर्शाया है कि विद्युत वितरण खण्ड तृतीय क हुसैनाबाद उपकेन्द्र के टाउन-२ में विद्युत मेन्टेनेन्स का कार्य कराया जा रहा है, जबकि इसके उलट यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जो सीढ़ी पोल पर लगी है वह अल्युमिनियम की है जो कि बिजली विभाग के इस्तेमाल में नहीं, बल्कि टेलिकॉम कंपनियां इण्टरनेट कनेक्शन के उपयोग के लिये लेकर चलतीं हैं।

Share Now...