Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिजली ठीक कर रहे प्राइवेट मैकेनिक की गिरकर मौत

बिजली ठीक कर रहे प्राइवेट मैकेनिक की गिरकर मौत

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के लखेसर गांव में शुक्रवार को बिजली ठीक करते समय गिरने से घायल मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी तीस वर्षीय पंकज यादव प्राइवेट बिजली बनाने का कार्य करते थे। शुक्रवार की रात पड़ोस के सोनपुरा गांव में एक भट्ठे पर बिजली ठीक करने के लिए छत पर चढ़े थे, उसी समय छत की पटिया टूट गई, जिससे वे गिरे और  ईंट सुखाने के लिए चल रहे हाइड्रोलिक फैन की चपेट में आ गए, और वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया, तथा शनिवार की तड़के उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी, वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई नीरज अधिवक्ता है, उनके पिता जगत नारायण, सूरत में मिल में काम करते है।