जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद कस्बे के नासही मुहल्ले में सोमवार की रात को सराफा व्यवसायी मनोज कुमार सोनी ने आत्महत्या कर लिया था। पत्नी मान्यता ने बुधवार की देर शाम को अपनी सास, जेठ तथा दो भतीजों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रियता से लगी हुई थी। शनिवार की दोपहर दो बजे जफराबाद पुलिस ने उपरोक्त मामले में वांछित संतोष कुमार सेठ पुत्र ओमप्रकाश सेठ व उषा सोनी पत्नी ओमप्रकाश सेठ को जफराबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।यहाँ बता दें कि, व्यवसायी मनोज कुमार सोनी का आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो बुधवार को वायरल होने लगा था, जिसे आधार मानकर मनोज की पत्नी मान्यता वर्मा ने सास, जेठ तथा उसके दोनो बेटों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कराया था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले गिरफ्तार

Previous article
Next article

