जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले की रहने वाली महिला ने जफराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि गांव के ही एक व्यक्ति के उसकी छह साल की बच्ची के साथ दुराचार किया है। जफराबाद थाना क्षेत्र में बीते 27अप्रैल को शिव मंदिर के बाहर खेल रही छ: वर्षीय बच्ची के अश्लील हरकत करने के आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ मोहम्मद हमजा को सजा सुनाई गई। दुष्कर्म और पाक्सो की धाराओं मे अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने 25वर्ष कारावास और 50,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटना के एक माह दो दिन एवं पत्रावली पर संज्ञान लेने के एक महीने में अपर सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है। दिन-प्रतिदिन सुनवाई के दौरान करीब एक महीने के अंदर पीड़िता समेत सात गवाहों का बयान दर्ज हुआ था। घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने पूरी विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पीड़िता की मां ने घटना के दिन ही प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बालिका से दुष्कर्म करने वाले को 25 वर्ष की कैद

Previous article

