Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआजमगढ़ से जौनपुर जा रही अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई

आजमगढ़ से जौनपुर जा रही अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई

गौराबादशाहपुर बाईपास पर लिलहा के पास हुई घटना, कार सवार सुरक्षित

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर बाईपास पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं वजह बाईपास पर चोरसड लिलहा के पास 90 डिग्री पर बना हुआ तीव्र मोड़ है जिसके लिए कोई संकेततक बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। गुरुवार को दोपहर आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण नहर की पुलिया से टकरा गई। गनीमत रही कि कार में सभी सवार लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के मदद से वाहन स्वामी ने कार को पुलिया से हटवाया तथा किसी दूसरे वाहन में बांधकर अपने गंतव्य को चले गए। कार सवार कहां के थे और कहां जा रहे थे यह पता नहीं चल पाया।