Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने दो विद्यालयों का किया निरीक्षण

बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने दो विद्यालयों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को बीएसए डॉ.गोरख नाथ पटेल के साथ धर्मापुर ब्लॉक परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 6 की छात्रा सुहानी यादव से विज्ञान दिवस के बारे में  सवाल पूछे तथा छात्रा द्वारा सही जवाब पाकर संतुष्ट दिखे। अध्यक्ष ने विद्यालय में बन रहे छात्राओं के भेजन को चखकर देखा। उन्होंने विद्यालय की वार्डन शशि रानी से बालिकाओं के लिए बनने वाले भेजन को हर रोज सर्वप्रथम खुद चख कर तब छात्राओं को परोसने का निर्देश दिया। उन्होंने सदैव बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने तथा साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। तत्पश्चात ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां पर भी बीएसए के साथ पंहुचे बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाल ने कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं से ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करने को दिया जिसको उक्त बच्चों द्वारा हल कर लिया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा। इस दौरान बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीईओ धमार्पुर अरविंद यादव, सीडीपीओ अभिषेक द्विवेदी, वार्डेन शशि रानी, महेंद्र यादव, बबिता सिंह, ममता चतुर्वेदी, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।