Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ

जौनपुर धारा, बदलापुर। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत अभी तक बाल वाटिका से कक्षा 3 तक के बच्चों के लिए निपुण लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण 4 और 5 के बच्चों को अपने कक्षा के अनुसार दक्षता हासिल करने के लिए अर्थात निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण कराया जा रहा है। उक्त कक्षाओं में कोविड के कारण आए लर्निंग गैप को पूर्ण करने तथा कक्षा अनुसार दक्षता हासिल कराने के लिए 28 फरवरी से 03 मार्च 2023 तक विकास खंड के प्रत्येक विद्यालय से कक्षा चार और कक्षा पांच में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी  शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्त, उमेश चन्द्र दुबे, राज भारत मिश्र, राकेश कुमार पाल, कैलाश नाथ रजक तथा प्रथम संस्था से अमित कुमार श्रीवास्तव और शिवम कुमार है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह प्रतिभाग किया।