Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबाथरूम में नहाते वक्त महिला की हुई मौत

बाथरूम में नहाते वक्त महिला की हुई मौत

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के दिलावरपुर गंजपाल बस्ती में रविवार की सुबह 7 बजे के आसपास महिला अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी कि अचानक बेहोश होकर गिर गई। बताया जाता है कि शिवानी जायसवाल पत्नी दीपक कुमार जायसवाल उम्र 26 वर्ष अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी कि अचानक बाथरूम का गैस गीजर लीकेज हो जाने के कारण बेहोश होकर गिर गई। जब घंटो बीत गया तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं मिली तो परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा तो देखा फर्श पर महिला गिरी पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजनों ने नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ओमनारायण सिह को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह से पूछने पर बताया की बगैर पीएम रिपोर्ट आये कुछ कहा नहीं जा सकता की मौत किस कारण हुई है।