Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदूसरे दिन भी गांव में बना रहा तनाव

दूसरे दिन भी गांव में बना रहा तनाव

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकौनी में शुक्रवार की शाम भूमि सम्बन्धी विवाद में कब्जा दिलाने गयी पुलिस टीम के सामने ही दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 15 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय वर्मा ने बताया कि मारपीट में घायल एकौनी निवासी सुनील यादव की तहरीर पर राजेंद्र सरोज, मुकेश, अरविन्द, गुड्डु, प्रदीप, दिलीप, दिनेश, अनेश, सुरेश, पूजा, मैना, मिंता, रेनू, रोमा, रूबी के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गांव में दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बरकरार रही।