Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबाजारवासियों ने की पुलिस चौकी की मांग

बाजारवासियों ने की पुलिस चौकी की मांग

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन के अतिव्यस्तम बाजारों में से एक गभिरन बाजार में बाजारवासियों ने अपनी जान माल की सुरक्षा हेतु प्रशासन से पुलिस चौकी की मांग की है। बाजारवासियों कहना है कि गभिरन बाजार जनपद के तीन थानों खुटहन, खेतासराय तथा सरायख्वाजा के बीच स्थित है। बाजार से तीनों थानों की सीमा तकरीबन 1 किलोमीटर है। यहां यूनियन बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, साधन सहकारी समिति, परिषदीय विद्यालय, इण्टर कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान स्थित है। इसके अलावा व्यापारियों के कई प्रतिष्ठान स्थित है। ऐसे में किसी घटना के घटित होने के पश्चात बाजार से थानों की दूरी अधिक होने के कारण पुलिस बल देरी से पहुंचता है जिससे शांति व कानूनी व्यवस्था भंग होने का खतरा हमेशा बना हुआ है। बाजार में अमन शांति बरकरार रहे, इस उम्मीद में बाजारवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों तक पत्राचार कर पुलिस चौकी की मांग की परन्तु, अभी तक उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया गया। ऐसे में बाजारवासियों ने जिम्मदारों को आगाह करते हुए उनकी आवश्यक मांग को स्वीकृति किये जाने की मांग की है।