Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जरूरत

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जरूरत

  • स्वास्थ्य जागरूकता रैली को ग्राम प्रधान ने किया रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वर्गीय मालती सिंह पीजी कॉलेज अमरपुर बेलवा के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने रायपुर ग्राम सभा के दुर्गा देवी स्थान पर स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। यह रैली दुर्गा देवी जगदीशपुर से होते हुए गहलाई तक गई उसके उपरांत समापन किया गया। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर अपने और दूसरे को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। संबोधन के उपरांत उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही साथ दो से 3 किलोमीटर की दूरी बच्चों के साथ रैली में उपस्थित रहे। उन्होंने कालेज के संस्थापक अरविंद सिंह दारा को धन्यवाद दिया कि उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा देकर उनको एक सुरक्षित माहौल प्रदान किया है यह काबिले तारीफ है। इस मौके पर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलराज कुमार, रुपेश प्रसाद त्रिपाठी, बंकिम सिंह, राय साहब व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।