Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरबाईक सवार ने अधेड़ को टक्कर मारी, तीन घायल

बाईक सवार ने अधेड़ को टक्कर मारी, तीन घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर शिवाला के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक 55 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मार दिया। टक्कर से अधेड़ तथा बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। लाइनबाजार क्षेत्र के कुड़वा चौराहा निवासी रविन्द्र कुमार उर्फ गोलू 25 वर्ष पुत्र मूलचंद अपनी बाइक पर अपने पड़ोसी अनुराग कुमार पुत्र महेश चंद्र को बैठाकर किसी काम से जफराबाद आ रहा था। उक्त स्थान पर पैदल जा रहे कैलाश यादव निवासी बतकरी थाना केराकत को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद कैलाश यादव तथा बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। गोलू के पैर में फैक्चर हो गया तथा बाकी दोनों को भी काफी चोटे आयी है।