जौनपुर धारा, जौनपुर। सूचना के अधिकार के तहत निर्धारित समय पर सूचना न देने के कारण अजय कुमार उप्रेती राज्य सूचना आयुक्त की पीठ द्वारा ग्राम पंचायत मदारीपुर भेला के ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार पर पचीस हजार का जुर्माना ठोका है। सूचना आयोग ने आदेश दिया है कि 3 महीने के भीतर आयोग के आदेश का अनुपालन करते हुए संबंधित जन सूचना अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार के वेतन से अधिरोपित अ थदंड की वसूली कराया जाना सुनिश्चित करें। गौरतलब हो कि आयोग ने अपीलकर्ता इंदल कुमार को सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए विपक्षी जन सूचना अधिकारी को आदेशित किया था। आयोग ने यह चेतावनी दी थी कि सूचनाएं न उपलब्ध कराने कि स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयोग के द्वारा उठाए गए इस कदम से इस तरह के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगा जुर्माना

Previous article

