जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर तैनात सफाईकर्मी शुक्रवार शाम क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास बाइक की आपसी भिड़ंत में गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां सफाईकर्मी की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि सुल्तानपुर जिले के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के पतरखास निवासी अरविन्द कुमार पुत्र श्री राम स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर बतौर सफाईकर्मी तैनात है। ड्यूटी के बाद शुक्रवार शाम को वापस बाइक द्वारा घर जा रहा था कि रामनगर बाजार के पास शाहगंज की तरफ से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो उठे। आनन फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां सफाईकर्मी की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे को हल्की चोट के कारण उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बाइक की भिड़ंत में सफाईकर्मी गम्भीर

Previous article
Next article

