जौनपुर धारा, सुइथाकला। शनिवार को थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त का आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध असलहे व एक जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तारी के बाद किया गया। बतौर पुलिस शनिवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी उसी दौरान थाना क्षेत्र के कदिरापुर गांव निवासी सूरज ऊर्फ शिव प्रताप पुत्र कांशीराम को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध असलहा व एक जिन्दा कारतूस पाया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय और हमराहियों में हेड कान्सटेबल पवन कुमार और कान्सटेबल अरूण कुमार मौर्य शामिल रहे।
― Advertisement ―
आर्म्स एक्ट में अभियुक्त का हुआ चालान

Previous article
Next article

