Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवती घायल

बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवती घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील क्षेत्र के पिपरौल में सड़क दुघर्टना में बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में  बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय अंजली यादव पुत्री राजमनी यादव रविवार की दोपहर अपने भाई के साथ बाइक से पिपरौल बाजार जा रही थी। जैसे बाजार समीप पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

  • पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा चालान

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित रचना सिंह के समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा दिया है जिसमें विशाल मोदनवाल, अन्नू, अनवर, महबूब, आजम, समीर, जुनैर, रियाज, शकील, अभिषेक, अरबाज एवं इरफान शामिल हैं।

  • संस्कार भारती की आवश्यक बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक में आगामी ग्रीष्मकालीन शिविर 23 मई से 11 जून तक कथक, चित्रकला व रंगोली प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम में किस तरह से अधिक से अधिक सहभागिता बनायी जा सके उसके लिये प्रचार प्रसार हेतु बैनर, होर्डिग व व्यक्तिगत सम्पर्क स्कूल, कोचिंग, नृत्य प्रशिक्षण स्कूल आदि में जाकर सम्पर्क करना इत्यादि विषयों पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम के संयोजकों को आपस में समन्वय कर इसको पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए परियोजना बनाकर कार्य करें। बैठक में संस्कार भारती काशी प्रान्त के प्रांतीय महामंत्री सुजीत कुमार, मंत्री अमित, आचार्य कमलेश, कोषाध्यक्ष राजकमल, मनीष अस्थाना, डॉ. बालकृष्ण, अरुण केसरी, मधुलिका अस्थाना एवं मीडिया प्रमुख विष्णु कुमार उपस्थित रहे।

  • बोलेरो व ऑटो में भिड़न्त, सात घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत थाने के समीप रविवार की शाम बोलेरो व ऑटो में हुई भिड़न्त में सात लोग रमाशंकर (45) पुत्र जगन्नाथ, ज्योति सरोज (20) पुत्री प्यारेलाल, काजल (18) पुत्री राजेश, गीता (45) पत्नी प्रेमचन्द, प्रेमसागर निवासीगण बनकट, राजू सरोज (28) पुत्र होरीलाल सरोज निवासी पवांरा व शबीना बानो पुत्री कमालुद्दीन निवासी औरा जमालापुर थाना रामपुर घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेन्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद रमाशंकर, ज्योति सरोज व राजू सरोज की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।