Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्वोच्च अंक व उत्तम चरित्र का मेल सफलता का मापदंड -फादर पी...

सर्वोच्च अंक व उत्तम चरित्र का मेल सफलता का मापदंड -फादर पी विक्टर

  • हाईस्कूल में मरियम खान और इंटरमीडिएट में शिवांश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

सीआईएससीई बोर्ड का परीक्षाफल जारीजौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की मरियम खान ने 96.33ज्ञ् अंकों के साथ हाईस्कूल में और शिवांश यादव ने 96.4ज्ञ् अंकों के साथ इंटरमीडिएट में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में 91 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें जीव विज्ञान वर्ग में 49 और गणित वर्ग में 42 विद्यार्थी थे। इंटरमीडिएट का परिणाम शत प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी सफल रहे जबकि हाईस्कूल में 157 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 156 सफल रहे और एक विद्यार्थी असफल रहा। हाईस्कूल में 96ज्ञ् अंकों के साथ दिव्या यादव द्वितीय स्थान पर, 94.83ज्ञ् अंकों के साथ शुभ्रांश राय तृतीय स्थान पर रहे। हार्दिक मिश्र 94.67ज्ञ् के साथ चौथे एवं सिद्धांत यादव 94.5ज्ञ् अंकों के साथ पाँचवे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में 93.8ज्ञ् अंक के साथ दिव्यांशु सिंह दूसरे स्थान 93.6ज्ञ् के साथ रवि रंजन तीसरे स्थान पर रहे। 91ज्ञ् अंक के साथ आयुष यादव चौथे एवं 90.6ज्ञ् अंक के साथ स्टेफी कुशवाहा पाँचवे स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने सभी इस सफलता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दिया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर फादर ने कहा कि सर्वोच्च अंक के साथ नैतिकता एवं ईमानदारीपूर्वक जीवन जीना एवं पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करना सफलता का मापदंड होता है। कम अंक पाने वाले विद्यार्थी स्वयं को कमजोर न माने। इन जिम्मेदारियों का निर्वहन कर वे जीवन को सफल बना सकते हैं और समाज में एक मुकाम हासिल कर सकते हैं। फादर ने अभिवावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करें।