Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबहरा पार्क में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

बहरा पार्क में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पहितियापुर मे स्थित अटल बहरा पार्क में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक रमेशचंद्र मिश्र के द्वारा भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों क्षेत्रवासियो ने एक साथ योग किया। योग शिविर में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु अरुण योगी का विशेष सानिध्य रहा। योग शिविर में एलोपैथ, आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक का स्टॉल लगाकर दवाइया वितरित की गई। उक्त अवसर पर खून, बीपी, सुगर की निशुल्क जांच व सामान्य बीमारियों की दवाइयां वितरण किया।