जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के असैथा बलजोर पट्टी निवासी एक चचेरे भाई ने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट पर बुधवार को थाने से लेकर पोर्टल तक कार्रवाई को लेकर डीजीपी से गुहार लगा डाली। अभी तक उसे कोई ठोस परिणाम नहीं मिल सका। आरोप है कि उक्त पीड़िता मंगलवार शाम अपने अन्य दो बहनों संग शौच के लिए बाहर निकली थी। उसी दौरान गांव के ही दबंग किस्म के पांच लड़के गाली-गलौज और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए तथा जिससे उसके मुंह और आंख पर चोटें भी आयी। शोर मचाने पर उसका चचेरा भाई भी मौके पर पहुंच गया। भाई द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। गांव वालों के बीच बचाव करने से लोग वापस चले गए। आरोप है कि मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित रूप से तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गयी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब थक हारकर पीड़िता के भाई ने पोर्टल पर मामले को लेकर डीजीपी का दरवाजा खटखटाते हुए कार्रवाई के लिए गुहार लगायी है। जबकि मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पट्टीदारी में मामूली बात को लेकर मारपीट का बताया। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
बहन से छेड़खानी पर भाई ने पोर्टल पर डीजीपी से लगायी गुहार

Previous article
Next article

