― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर्षोल्लास के साथ मनाया गया हाजी हरमैन का उर्स

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हाजी हरमैन का उर्स

  • हजारों ने अदा की दो रकत नमाज सलातुत तारीफ नफिल
  • देश के कोने कोने से आये जायरीन

जौनपुर धारा, जफराबाद। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बने हाजी बाबा का उर्स उर्दू महीने ईद-उल-अजहा की नौ तारीख को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बाबा के इस उर्स में मुस्लिम समुदाय बाबा की मजार पर माला फूल अगरबत्ती मुर्गा मलीदा चढ़ाकर नियाज फातिहा किया। हिन्दू मतावलम्बियों द्वारा बाबा की मजार की कदमबोशी कर पुष्प और चादर भी अर्पित किया। उर्दू के इद-उल-अजहा महीने की नौ तारीख को लगने वाले इस विशाल मेले में देश व प्रांत के कोने-कोने से जायरीनों का जमावड़ा दो दिन पूर्व से होने लगा था। चिरागेहिन्द कमेटी की तरफ से जायरीनो के ठहरने का इन्तजाम मुसाफिर खाने में किया गया था। एक दिन पूर्व ही हाजी हरमैन की मजार को गुस्ल देकर व चादर पोशी की गयी। उसके बाद सुबह में कुरान खानी के बाद से मेले का आगाज हो गया। मेले में अदुभुत नजारा दिन के तीन बजे देखने को मिला जब हजारों सर सजदे में थे और दोनों हाथ देश में अमन चैन की दुवाओं के लिये बुलन्द हुए। दिन के तीन बजे अदा की जाने वाली नमाज सलालुत तारीफ नफिल को अदा कराने वाले हाजी हरमैन के खानदान के सज्जादा नसीन शाह, डा. जुबेर अहमद हाजी बाबा की गुदड़ी पहनकर हाथ में तलवार लिये हुए और सर पे साफा बांधे हुए बाबा बन्दिगी शाह की दरगाह से जुलूस की शक्ल में लबे रोड होते हुए रौजे पर पहुंचे। ठीक सवा तीन बजे नमाज अदा की गयी। शाम को लकड़ी का अखाड़ा और नातिया अंजुमन बाबा बन्दिगी शाह की मजार से चलकर लबे रोड होता हुआ चौराहे तक आकर मेले में तब्दील हो गया। इस दौरान युवकों द्वारा खतरनाक करतब दिखाये गये। मेले में बच्चों के लिये खिलौने, झूले, मिठाइयां और औरतों के लिये ऋंगार के समानों से सजी हुई दुकानों से भरा पड़ा था। मेले को सम्पन्न बनाने में चिरागे हिन्द कमेटी के अध्यक्ष अबुसाद खान, संरक्षक मंडल डाक्टर सरफराज खान, सुल्तान खान, कोषाध्यक्ष- डॉ. जुल्फेकार उर्फ भुट्टो, नायब सदर शाह नियाज अहमद, एजाज अहमद खान, जावेद अंसारी, बसावन अग्रहरि, एबाद अहमद, परवेज आलम एडवोकेट की मुख्य भूमिका रही।

Share Now...