Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबर्फीली हवाओं से लुढका पारा, पहाड़ों जैसी सर्द का एहसास

बर्फीली हवाओं से लुढका पारा, पहाड़ों जैसी सर्द का एहसास

जौनपुर धारा, जौनपुर। बर्फीली हवा और शीतलहर के चलते शहर का पारा लुढ़क गया है। जौनपुर में भी पहाड़ों जैसी सर्द का एहसास हो रहा है। इससे न रात में चैन मिल रहा और न ही दिन में राहत। बर्फीली हवा व गलन के सामने धूप भी बेअसर साबित हो रही। शीतलहर और कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। ऐसा ही हाल यूपी के जौनपुर जिले का भी है जहां बीते दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते लोग सर्दी से थर-थर कांपने पर मजबूर हो गए है।

बीते दो से तीन दिनों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इस दौरान शीतलहर से आम जनजीवन भी प्रभावित होता दिखाई देता है। वर्तमान समय में पारा लुढ़कने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी चरम पर पहुंच गई है। दिन में हल्की धूप तो खिल रही है, लेकिन शीतलहर के प्रकोप के चलते बेअसर साबित हो रही है। हवा में नमी के चलते लोगों को घर से बाहर निकलते ही कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों को अलाव की दरकार महसूस हो रही है। बर्फीली हवा व शीतलहर के चलते ठंड का असर अभी बना रहेगा।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 14डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नगर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था लगातार कराई जा रही है लेकिन विगत वर्षों की भांति इस अलाव कम स्थानों पर ही देखी जा रही है। जिससे लोग खुद की व्यवस्थाओं से अलाव जलवाकर राहगीरों को राहत दिलाने में जुटे हुए है।