जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को डूडा विभाग एवं नगरपालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मकर संक्रमित मेले का आयोजन टाउन हाल के मैदान में किया गया। मेले का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य डूडा द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है एवं रेहड़ी, पटरी, ठेला, खुमचा लगाकर अपना व परिजनो का जीविकोपार्जन करने वाले वेण्डरों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रामसूरत मौर्य ने एवं संचालन सलमान ने किया गया। इस अवसर पर डूडा विभाग के शहर मिशन प्रबंधक जितेन्द्र सिंह, संदीप चौधरी, नगर पालिका की केएनए रीता रानी, नगर पालिका की कर अधीक्षक अंजू राय सहित नगर पालिका के टीसी,आरआई सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
चेयरमैन ने फीता काटकर किया तीन दिवसीय मकर संक्रान्ति मेले का शुभारंभ
Previous article

