जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के राजेयर रामेश्वरम पुल के पास बुधवार को एक युवक को मारपीट कर बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। युवक के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। केराकत क्षेत्र के टेढ़वा खरगसेनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जयप्रकाश किसी काम से उदपुर गांव होते हुए जौनपुर शहर जा रहा था। वह उक्त पुल के पास पहुंचा था कि उसे शौच लग गयी। वह बाइक को खड़ा कर नदी के किनारे शौच करने गया। जब वह शौच करके ऊपर आने लगा तो वहां मौजूद तीन बदमाश उसे अपने पास बुलाकर घर का पता पूछने लगे। प्रदीप ने जब बोला क्या करोगे। तब वे गाली गलौज देते हुए उसे पीटने लगे। प्रदीप शोर मचाने लगा तो वे उसका मोबाइल लेकर भाग निकले। प्रदीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। ज्ञात हो कि जलालपुर क्षेत्र के उक्त क्षेत्र में कुछ माह से इस प्रकार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। लोगों की माने तो पुलिस की निष्क्रियता से नत्थनपुर, राजेपुर रामेश्वरम आदि स्थानों पर अराजक तथा मनबढ़ किस्म के युवकों का जमावड़ा रहता है। हल्का के सिपाहियों का इनको शह मिलती है। चार दिन पहले डेढ़ दर्जन युवकों ने एक परिवार पर हमला किया था जिसने चार बाइके भी पकड़ी गई थीं।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
बदमाशों ने युवक को मारपीट कर मोबाइल छीना

Previous article
Next article

