जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सुल्तानपुर जनपद के थाना दोस्तपुर के लोकनाथपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार 35 वर्ष पुत्र देवेंद्र कुमार गोस्वामी अपने चचेरे भाई मंगला प्रसाद गोस्वामी के साथ विंध्याचल माता का दर्शन करने के लिए जा रहा था। बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे जब दोनों उक्त स्थान से गुजर रहे थे अचानक रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में मंगला प्रसाद गोस्वामी बाल-बाल बच गए जबकि आशुतोष को गंभीर चोट आई और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Previous article
Next article


