Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दुर्गा पूजा में अराजकता बर्दाश्त नहीं, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुंगराबादशाहपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। प्रत्येक पंडाल में 10 सदस्यीय सुरक्षा टीम, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य होगी। हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

E-Paper 04-10-2026

Homeअपना जौनपुरबच्चों में लर्निंग स्किल डेवलप करें : डीएम

बच्चों में लर्निंग स्किल डेवलप करें : डीएम

  • विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में एआरपी डोभी अनुप्रिया पाण्डेय प्रधानाध्यापिका रसूलपुर, मुफ्तीगंज ममता गुप्ता, बीईओ बक्शा उदयभान कुशवाहा ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व नवाचार के संबंध के पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी जिसे देखकर अधिकारियों ने सराहना की। जिलाधिकारी ने सभी एबीएसए को निर्देश दिया कि बच्चों में लर्निंग स्किल डेवेलप करें। सभी शिक्षक हैपिनेस क्लासेस चलाये। बेसिक निपुण लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करें। निपुण तालिका का प्रयोग करें। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों को निर्धारित 19 पैरामीटर पर संतृप्त कराना है, जिसके लिए सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और एडीओ पंचायत आपस में समन्वय में करते हुए पूर्ण करें और ध्यान रखे कि जो भी कार्य कराए जाएं, गुणवत्तापूर्ण हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी एबीएसए रूचि लेकर स्कूल भवनों की थीम बेस्ड रंगाई-पुताई करायें और स्कूलों को आकर्षक बनाये। उन्होंने कहा कि ध्यान रखे कि इंटरलॉकिंग लगाते समय ध्यान दे कि स्कूल का मैदान खत्म न हों जाए। उन्होंने कहाकि जो पैसा अभिभावकों के खाते के भेजा गया है, उनसे स्वेटर, जूता-मोजा खरीदवाना सुनिश्चित करें और अभिभावक नही खरीद रहे हो तो वसूली की नोटिस जारी करे। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे स्कूल में अच्छे से ड्रेस पहन कर ही आये। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि विद्यालयों में बच्चों को गुड टच और बैड टच बताया जाएं। झटपट पोर्टल पर विद्युत कनेक्शन का आवेदन अवश्य कर लें। प्रत्येक विकास खण्ड से 3-3 विद्यालय चिन्हित किए जाएंगे जिन्होंने अच्छी पेंटिंग कराई हो और पुरस्कृत किए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, डीसी निर्माण रजा हसन, समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।