Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दुर्गा पूजा में अराजकता बर्दाश्त नहीं, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुंगराबादशाहपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। प्रत्येक पंडाल में 10 सदस्यीय सुरक्षा टीम, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य होगी। हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

E-Paper 04-10-2026

Homeअपना जौनपुरटीम बनाकर करें पेट्रोल पम्पों की जांच

टीम बनाकर करें पेट्रोल पम्पों की जांच

  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीएम का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई कक्ष में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में  जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में राशन कार्ड के संबंध में शिकायतें न आने पाए। टीम बनाकर पेट्रोल पंप की जांच की जाए। उन्होंने सभी आपूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवर्तन के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि कोटेदारों का शोषण न होने पाए। जिलाधिकारी ने सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कि कोटेदार समय से राशन का वितरण करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे कोटेदार जो राशन वितरण में देरी करते हैं उप जिलाधिकारी के साथ उनकी दुकानो की जांच की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी ब्लॉक में राशन की दुकानें रिक्त न रहे। यदि दुकाने रिक्त पाई जाती है तो संबंधित आपूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, प्रभारी डीएसओ पंकज सिंह, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षक व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।